Bigg Boss 18: टास्क हारकर भी दर्शकों के हीरो बन गए विवियन डीसेना, रजत दलाल को पटखनी देकर जीत लिया दिल

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Gets Praise On Twitter For fighting Spirit: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में बीते दिन टाइम गॉड बनने के लिए टास्क हुआ था, जिसमें टीम को दो हिस्सों में बांटा गया था। विवियन डीसेना ये टास्क भले ही हार गए थे, लेकिन दर्शकों के लिए वो हीरो बन गए हैं।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Gets Praise On Twitter For fighting Spirit: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने के लिए जान लगा दी है। हर एक कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 18' में रहते हुए दर्शकों का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड बनने के लिए टास्क हुआ, जिसमें घरवालों को टीम ए और टीम बी में बांटा गया। जहां टीम ए में विवियन डीसेना के साथ चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक थे। वहीं टीम बी में करण वीर मेहरा के साथ सारा अरफीन खान, रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा थे। बीते दिन विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की टीम भले ही इस टास्क को हार गई, लेकिन इसके बाद भी मधुबाला एक्टर सबके दिलों पर छा गए।

'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना ने जीत लिया दिल

End of Feed