Esha Verma Claims Rupali Ganguly Son Is Illegitimate: स्टार प्लस के शो अनुपमा से रूपाली गांगुली आज घर-घर में एक बड़ा नाम बन गई हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस गलत कारणों से सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। बता दें की रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी की एक चार साल पुरानी पोस्ट सोशल मीडिया ओर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें अनुपमा स्टार की सौतेली बेटी ने उन के काले राज से पर्दा उठाया हुआ है। इसके अलावा अब रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा अलग-अलग मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए एक्ट्रेस की धज्जियां उड़ाने में लगी हुईं हैं। अब ईशा वर्मा (Esha Verma) ने टाइम नाउ/टेली टॉक के साथ खासबातचीत के दौरान रूपाली गांगुली और आश्विन के वर्मा के बेटे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।
अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) ने टाइम नाउ/टेली टॉक से खासबातचीत के दौरान एक्ट्रेस से जुड़े कई काले और घिनौने राज से पर्दा उठाया है। इसी बातचीत के दौरान ईशा ने दावा किया कि अश्विन वर्मा और रूपाली गांगुली का बेटा रुद्रांश नाजायज है। बता दें कि रूपाली और अश्विन की शादी 6 फरवरी, 2013 को हुई थी। उनके बेटे का जन्म छह महीने बाद 25 अगस्त, 2013 को हुआ था।
ईशा वर्मा ने बताया "मेरी पिता ने मेरी माँ को दो बार तलाक दिया और हमें बिना बताए इंडिया चले गए। हमें रूपाली गांगुली संग उनकी शादी की खबर भी न्यूज से मिली थी। यहाँ तक की रूपाली और मेरे पिता के बेटे ' रुद्रांश' के बारे में भी हमें न्यूज से पता चला था। हमें कुछ भी नहीं बताया गया था। लेकिन मैं आपको बता दूँ की रूपाली गांगुली और मेरे पिता का बेटा नाजायज है। वो लोग बोलते हैं कि ' रुद्रांश' समय से पहले पैदा हुआ है लेकिन यह सब झूठ है। उनकी शादी फरवरी में हुई और अगस्त में बच्चे को जन्म दिया। मेरे पास हर चीज का सबूत है।
