टीवी मसाला

Bigg Boss 18: असल में एक नहीं बल्कि तीन बेटियों के पिता हैं Vivian Dsena, शो में उठाया निजी जिंदगी से पर्दा

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Open Up About Step Daughters: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में लाडला बनकर आए विवियन डीसेना ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा राज खोला और बताया कि उनकी असल में एक नहीं बल्कि तीन बेटियां हैं।

Image

विवियन डीसेना की एक नहीं असल में हैं तीन बेटियां

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Open Up About Step Daughters: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विवियन डीसेना ने 'बिग बॉस 18' में अपने अंदाज और सब्र से हेटर्स को भी फैंस में बदल दिया है। उनकी गेम भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन अभी तक फैंस को लगता था कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की केवल एक ही बेटी है। हालांकि बीते दिन एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में राज खोले और बताया कि उनकी एक नहीं बल्कि तीन-तीन बेटियां हैं। विवियन डीसेना ने बताया कि दो उनकी सौतेली बेटियां हैं और एक उनकी सगी बेटी है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने कशिश कपूर संग बातचीत के दौरान निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें जाहिर कीं। उन्होंने बताया कि दुनिया में एक बेटी का पिता होने से अच्छी फीलिंग कोई नहीं हो सकती है। दरअसल, कशिश कपूर ने विवियन डीसेना से पूछा था कि क्या वो शादीशुदा हैं। इसपर उन्होंने कहा, "हां और बच्चे भी हैं। मेरे तीन बच्चे हैं। मेरी दो सौतेली बेटियां हैं और एक मेरी खुद की बेटी है।" इसपर कशिश कपूर ने पूछा कि उन्हें ये चीजें कैसी लगती हैं। वहीं विवियन डीसेना ने जवाब दिया, "मुझे अच्छी लगती हैं। एक बेटी का पिता होने से अच्छा कोई एहसास दुनिया में नहीं हो सकता।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मुझसे किसी ने पूछा था क्या फर्क है बेटा और बेटी होने में? देखो वो बड़ा होगा तो उसे समझ में आएगा कि मेरा बाप हीरो है। ये पैदा होगी और बोलेगी कि ये मेरा हीरो है।" बता दें कि विवियन डीसेना ने वाहबिज दोराबजी संग तलाक के बाद साल 2022 में इजिप्ट की पत्रकार नौरान अली संग शादी की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article