Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी के सपोर्ट में उतरीं Shilpa Shinde, बोलीं "उसका गेम बिल्कुल क्लियर है...."

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee supoort Shilpa Shinde: कलर्स टीवी का जाना-माना शो बिग बॉस 18 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है फैंस इसके फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी जमकर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) का सपोर्ट किया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालें।

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee support Shilpa Shinde: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'बिग बॉस 18' को कलर्स टीवी पर शुरू हुए दो महीने पूरे हो चुके हैं। इस शो ने शुरुआत से दर्शकों के बड़े वर्ग को शो से बांधे हुआ है। इन दो महीनों में जहां कुछ कंटेस्टेंट का पत्ता घर से साफ हो गया। वहीं कुछ कंटेस्टेंट अपने शातिर गेम के चलते अब भी मैदान में टीके हुए हैं। इन कंटेस्टेंट को उनके फैंस से लेकर कई टीवी सेलेब्स भी जमकर सपोर्ट करने में लगे हुए हैं। इस बीच बिग बॉस 11 फ़ेम 'शिल्पा शिंदे' (Shilpa Shinde) ने 'दिग्विजय राठी' (Digvijay Rathee) को अपना समर्थन दिया है। एक्ट्रेस ने एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर दिग्विजय के गेम की सराहना भी की है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee support Shilpa Shinde

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee support Shilpa Shinde

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने बिग बॉस 18 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आए 'दिग्विजय राठी' (Digvijay Rathee) की सराहना की है। शिल्पा का कहना है कि "मुझे दिग्विजय का गए काफी पसंद है। वह अपने इरादों को लेकर बिल्कुल पक्का है। वह चाहे तो किसी भी ग्रुप में शामिल हो सकता है लेकिन उसने करण वीर मेहरा का साथ दिया। उसकी दोस्ती भी पक्की है और घर में करण और चुम ही उसके असली दोस्त हैं।" शिल्पा का यह भी कहना है कि शिल्पा शिरोडकर सच्ची दोस्त नहीं है।

End of Feed