Bigg Boss 18: सलमान खान ने शिल्पा-करण को 'देवी-देवता' बताकर उतारी आरती, दोनों के गेम की खोल दी पोल

Bigg Boss 18 Salman Khan Slams Shilpa Shirodkar And Karan Veer Mehra: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा की आरती उतारते दिखाई दिये और उन्हें फटकार भी लगाई।

Bigg Boss 18 Salman Khan Slams Shilpa Shirodkar And Karan Veer Mehra: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीआरपी में दम दिखाना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' में कुछ कंटेस्टेंट्स जहां लोगों को फूटी आंख नहीं भा रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया के सरताज बन बैठे हैं। बीते कुछ दिनों पहले टाइम गॉड टास्क में शिल्पा शिरोडकर ने फिर से करण वीर मेहरा को धोखा दिया था। इसके बाद शिल्पा शिरोडकर जमकर ट्रोल भी हुईं। वहीं अब उनकी इस गेम को लेकर वीकेंड का वार पर भी क्लास लगी। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan), शिल्पा शिरोडकर के गेम की पोल खोलते नजर आए। उन्होंने शिल्पा के साथ-साथ करण को भी फटकार लगाई।

'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने लगाई शिल्पा शिरोडकर-करण वीर मेहरा की क्लास

End of Feed