Bigg Boss 18 Double Eviction: कलर्स टीवी के फेमस विवादों से घिरा शो बिग बॉस 18 इन दिनों सुर्खियों में हैं। हर हफ्ते दर्शक शो के वीकेंड का वार वाले एपिसोड का इंतजार करते हैं ताकि वह सलमान खान को देख पाएं। साथ ही इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बाहर निकलेगा इस सवाल का जवाब भी वीकेंड का वार पर दर्शकों को मिलता है। शो से अदिति मिस्त्री के बाद एक और कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस चौंका देने वाले कंटेस्टेंट का नाम।
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 (Salman Khan) से इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गए हैं। कल वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से एक अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) घर से बेघर हुईं क्यूंकी उनके घरवालों संग सबसे कम कनेक्शन थे। अदिति के बाद अब शो से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Bagga) एलिमिनेट हो गए हैं। वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से कशिश कपूर, सारा अरफीन खान और तेजिंदर बग्गा के उपर खतरे की तलवार लटक रही थी। ऐसे में कम वोटस मिलने के कारण तेजिंदर बग्गा का सफर बिग बॉस 18 में खत्म हुआ। डबल इविक्शन में अदिति मिस्त्री और तेजिंदर बग्गा का नाम शामिल हुआ।
तेजिंदर बग्गा के एलिमिनेशन का अनुमान फैंस ने पहले से ही सोशल मीडिया पर लगा लिया था। बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, अविनाश मिश्रा, विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेटेड थे। इस हफ्ते टाइम गॉड बन ईशा सिंह घर पे राज कर रही हैं, लेकिन दर्शकों को कंटेस्टेंट की दादागिरी पसंद नहीं आ रही है।
