Hina Khan and Rocky Jaiswal Roka Ceremony: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान इस समय अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में हिना खान अपनी बीमारी से जुड़ी पल-पल की अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। खैर, इस बीच हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जैसवाल (Rocky Jaiswal) के रोका सेरेमनी का है। अब इस वीडियो के सामने आते ही फैंस तरह-तरह के सवाल करने लगे हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि इस वीडियो क पीछे का सच क्या है और हिना खान का रोका हुआ है भी या नहीं।
हिना खान और रॉकी जैसवाल का हुआ रोका?
हिना खान (Hina Khan) और उनके लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल (Rocky Jaiswal) का वीडियो सामने आते ही लोग अलग-अलग दावे करने लगे हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि यह वीडियो हिना खान के रोका सेरेमनी का नहीं है बल्कि पिछले साल रक्षाबंधन का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉकी जैसवाल की बहन आरती की थाल लेकर अपने भाई को राखी बांध रही हैं। रॉकी जैसवाल की बहन ने अपनी होने वाली भाभी हिना खान को भी तिलक लगाया और उनके हाथ पर राखी बांधी है। इससे साफ हो जाता है कि यह वायरल वीडियो रोका सेरेमनी का नहीं रक्षाबंधन का है।
इस बीच बता दें की हिना खान को हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 18 क सेट पर देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने घरवालों की क्लास भी लगाई और सभी को शो के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
