Bigg Boss 18: विवियन डीसेना के खिलाफ रजत और करण ने बनाया समीकरण, ईशा के लिए अविनाश के प्यार पर उठे सवाल

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Karan Veer Mehra Talks Against Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रजत दलाल और करण वीर मेहरा साथ में बात करते नजर आए।

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Karan Veer Mehra Talks Against Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में खूब धूम मचाया है। 'बिग बॉस 18' में फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, लोगों की गेम का रुख भी बदलता जा रहा है। यहां तक कि 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते भी रोज बदलते हुए नजर आते हैं। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रजत दलाल और करण वीर मेहरा साथ में बैठकर बातें करते नजर आए। उन्होंने पहले विवियन डीसेना के खिलाफ बातें कीं और बाद में उनकी अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर उठने लगी। 'बिग बॉस 18' का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है।

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल और करण वीर मेहरा ने बनाया समीकरण!

End of Feed