Bigg Boss 18 Promo Shilpa Shirodkar Again Betrayed Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में नया टाइम गॉड बनने के लिए घमासान मचा हुआ है। नए टाइम गॉड के लिए ईशा सिंह, एडलिन रोज और विवियन डीसेना दावेदार थे। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शिरोडकर फैसला सुनाती नजर आईं। उन्होंने करण वीर मेहरा को एक बार फिर से धोखा देकर ईशा सिंह को टाइम गॉड बना दिया। इस बात को लेकर शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने शिल्पा शिरोडकर को आड़े हाथों लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा को बदनाम करने के लिए घटियापन पर उतरीं ईशा सिंह, अब काम्या पंजाबी ने लगाई लताड़
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की पीठ पर एडलिन रोज होती हैं तो वहीं अविनाश मिश्रा की पीठ पर ईशा सिंह होती हैं। शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) उनसे कहती हैं कि रुकना मत। इसी के बाद वह बिग बॉस को अपना फैसला सुनाती हैं और कहती हैं कि ईशा सिंह टाइम गॉड बनती हैं। उनकी इस बात पर दिग्विजय सिंह राठी तंज कसते हैं और कहते हैं, "बेकार ही इंसान हो आप, एकदम घटिया।" वहीं दूसरी ओर करण वीर मेहरा ने कहा, "कोई नहीं चलेगा, ईशा उनकी प्राथमिकता है। करण क्यों है, सिर्फ टाइम गॉड न बनाने के लिए।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को आड़े हाथों लेते हुए एक यूजर ने लिखा, "कोई मायने नहीं रखता कि सांप अपनी त्वचा कितनी बार बदले। वो रहता हमेशा सांप ही है। अपनी जिंदगी में कुछ लोगों को वापिस लाने से पहले सोचना जरूर। शिल्पा ने ये साबित कर दिया है। अभी वक्त है ये करण।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "शिल्पा की ईमानदारी मजाक है। दो महीनों में कोई अपने खास दोस्त को इतना कैसे निराश कर सकता है। बहुत ही घटिया और चालाक हरकत थी। ईमानदारी से, कोई भी इस दोस्त के लायक तो बिल्कुल नहीं है।"
