टीवी मसाला

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा का मर्डर करना चाहती थीं Alice Kaushik? ट्रोलिंग के बाद फिर बदले सुर

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में एक एपिसोड के दौरान एलिस कौशिक (Alice Kaushik) को बोलते हुए सुना की वह करणवीर मेहरा का मर्डर करना चाहती हैं। अब शो से बाहर आते ही एक्ट्रेस ने अपने इस बयान पर लोगों को सफाई दी है और यह भी बताया की उन्होंने ऐसा क्यूँ कहा।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जान का खतरा होने के बावजूद भी सलमान खान लगातार इस शो को होस्ट कर रहे हैं। मेकर्स शो को और भी ज्यादा चटपटा बनाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं ताकि टीआरपी लिस्ट में जगह बना सकें। बता दें शो का आगाज हुए 9 हफ्ते हो गए हैं लेकिन टीआरपी लिस्ट में अब तक शो का कोई नामों निशान नहीं है। इस बीच घर से हाल ही में बेघर हुईं एलिस कौशिक ने अपने बयान 'मैं करना का मर्डर करना चाहती हूं' पर सफाई दी है।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से पिछले हफ्ते एलिस कौशिक बाहर (Alice Kaushik) हुईं और शो से निकलते ही एक्ट्रेस कई खुलासे कर रही हैं। इस बीच एलिस से पूछा गया की आखिर उन्होंने क्यूँ करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का मर्डर करने वाली बात नेशनल टेलीविजन पर कही? इस सवाल का जवाब देते हुए एलिस ने बताया कि मैं भी पर्सनल कमेन्ट कर सकती हूं, करणवीर की निजी जिंदगी के बारें में मैं भी जानती हूं। हालांकि शायद उनको यह बात पता नहीं है की मैं सब जानती हूं। साथ ही जब उन्होंने मुझे बिना किसी कारण के नॉमिनेट किया तो मैं चौंक गई थी। उस समय मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं वो चीज कह दी लेकिन मेरा मतलब वो नहीं था।

एलिस कौशिक आगे कहती हैं की नॉमिनेशन के बाद भी मैंने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बात नहीं कही। सोशल मीडिया पर एलिस को इस बयान की वजह से खूब ट्रोल किया गया था। जानकारी के लिए बता दें की इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, विवियन डिसेना, तेजिंदर बग्गा, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर और सारा अरफीन खान का नाम शामिल है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article