टीवी मसाला

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा को बदनाम करने के लिए घटियापन पर उतरीं ईशा सिंह, अब काम्या पंजाबी ने लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Eisha Singh Slammed By Kamya Punjabi For Lying About Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में बीते दिन ईशा सिंह ने करण वीर मेहरा के बारे में अविनाश, रजत और यामिनी से झूठ कहा। इस बात पर अब काम्या पंजाबी ने उन्हें लताड़ा है।

Image

'बिग बॉस 18' में काम्या पंजाबी ने लगाई ईशा सिंह को लताड़

Bigg Boss 18 Eisha Singh Slammed By Kamya Punjabi For Lying About Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की रेस में आगे निकलने के लिए कंटेस्टेंट्स हर एक पैंतरा अपना रहे हैं। लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स जहां दर्शकों के चहीते बन गए हैं तो वहीं कुछ फूटी आंख भी पसंद नहीं आ रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में बीते दिन टाइम गॉड टास्क हुआ, जिसमें ईशा सिंह, एडलिन रोज और विवियन डीसेना दावेदार बने। लेकिन टास्क के बीच ईशा सिंह और करण वीर मेहरा की तू-तू, मैं-मैं हो गई और बाद में ईशा ने बातें घुमा-फिराकर अपने दोस्तों को बताईं। इस मामले पर ईशा बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। वहीं अब काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने भी उन्हें लताड़ लगाई है।

दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह ने गेम के बीच करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) से कहा, "यहां आकर बैठो।" इसपर करण वीर मेहरा ने जवाब दिया कि मैं तो आ जाऊंगा, लेकिन बाद में आप ही बोलोगे कि चीप है, चीप है। लेकिन करण वीर मेहरा की इन बातों को ईशा सिंह ने घुमा-फिराकर सबको बताया। ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा, रजत दलाल और यामिनी मल्होत्रा के सामने कहा, "करण ने मुझसे कहा है कि मैं वहां आकर बैठ जाऊं, फिर देखना मैं चीप हो जाऊंगा।" ईशा सिंह की इन बातों को सुन रजत दलाल भड़क गए और अविनाश मिश्रा ने जवाब दिया, "इसे नंगा कर दूंगा।"

लेकिन अब काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने ईशा सिंह को लताड़ लगाई है। उन्होंने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) कंटेस्टेंट को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "अरे अरे ईशा, इतना झूठ...वो भी नेशनल टेलीविजन पर।" ईशा सिंह की इस हरकत पर लोगों ने मांग की कि उन्हें वीकेंड का वार पर लताड़ा जाए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article