टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 28 November: रुही नहीं इस शख्स ने किया अभिरा के बच्चा को किड्नैप, अरमान से संतान वापिस मांगेगा रोहित

YRKKH Spoiler 28 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था की अरमान रोहित और दादी सा के दबाव में अभिरा को जॉब से निकाल देगा। वहीं दूसरी तरफ एक दुकान में अभीर और रुही का आमना सामना होने से रह जाता है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 November

YRKKH Spoiler 28 November: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है की अभीर अभिरा की मुलाकात एक गार्डन में होती है। अभीर दक्ष और अभिरा को अपने टेंट में जगह देता है और दोनों ही भाई बहन अंजाने में एक दूसरे से दुख-सुख करने लगते हैं। दोनों एक दूजे को अपना नाम बताने ही वाले होते हैं तभी अरमान बीच में आ जाता है। इस दौरान गुस्से में अभीर और अरमान एक दूजे संग मुक्का मारते हैं। दूसरी तरफ नर्स रोहित को ब्लैकमेल कर डायमंड नेकलेस की डिमांड करती है, यह बात रुही सुन लेती है। क्यूंकी रोहित किसी और के घर पर डायमंड नेकलेस डिलीवर करवाता है जिसे देख रुही को लगता है की उसके पति का अफेयर चल रहा है।

अगले दिन अभिरा और अरमान का जॉब को लेकर फिर एक बार झगड़ा होता है। कियारा अभीर के प्यार में दीवानी मस्तानी होती जा रही है। घर पर बातों-बातों में रोहित अरमान से कहता है कि अब मुझे लगता है मैंने गलती कर दी आपको अपना बच्चा देकर। साथ ही वह नर्स की ब्लैकमेलिंग वाली बात भी बता देता है। रोहित को अब लगने लगा है की अभिरा को अपना बच्चा देना एक गलत फैसला था और अब उसकी शादी खतरें में पड़ गई है। रुही भी नर्स का घर ढूंढते हुए पहुंच जाती है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की गाड़ी पर कुछ गुंडे हमला कर देते हैं और जबरदस्ती अभिरा के हाथ से दक्ष को लेकर फरार हो जाते हैं। अब दक्ष किडनैप हो गया है लेकिन इस घटिया हरकत को अंजान ज्योति का पति देगा। अभिरा ने ज्योति के पति से उसकी बेटी की कस्टडी छीन ली जिसके चलते वह अब उससे बदला लेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article