Bigg Boss 18 के खिलाफ गुणरत्न सदावर्ते ने फिर छेड़ी मुहिम, शिल्पा शिरडोकर से टकराए रजत दलाल

Bigg Boss 18 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। फिर एक बार मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज किया जिसमें इस बार रजत दलाल बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरडोकर के साथ भिड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ गुणरत्न सदावर्ते ने मेकर्स के खिलाफ धरना देना फिर एक बार शुरू कर दिया है।

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में पहले ही हफ्ते कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़े शुरू हो गए हैं। इसी के साथ घर में फिर एक बार जेल सिस्टम को लेकर आपस में विवादित बढ़ने लगे हैं। रियलिटी शो में इस बार कुल 18 स्टार्स ने घर में कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखा है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि गुणरत्न सदावर्ते ने जेल जाने से मना कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ विवियन डिसेना ने फिर एक बार चाहत पांडे को घर में एक्टिंग करने को लेकर तंज कसा। ऐसे में आज के एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 18 Promo

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया जिसमें देखा गया की रजत दलाल शिल्पा शिरडोकर से भिड़ गए हैं स्टैंड ना लेने की वजह से। ऐसे में शिल्पा भी रजत दलाल को करार जवाब देती है लेकिन घर में हंगामा खड़ा शुरू हो जाता है। रजत सभी के सामने शिल्पा को फट्टू का टैग देता है। वहीं दूसरी तरफ फिर एक बार गुणरत्न सदावर्ते बिग बॉस के खिलाफ मुहिम छेड़ देंगे, वह बार-बार हेमा और बग्गा को जेल से निकाल देने के लिए मेकर्स से गुजारिश करते हैं।

End of Feed