Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा को कठघरे में लाकर बुरा फंसीं कशिश कपूर, कोर्ट रूम टास्क में उड़ी धज्जियां

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Slammed In Court Room Taks By House Mates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में कोर्ट रूम टास्क चल रहा है, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में कशिश कपूर घरवालों के निशाने पर नजर आईं।

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Slammed In Court Room Taks By House Mates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में लगातार गेम के समीकरण बदलते जा रहे हैं। वहीं बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के बीच आग लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बीते दिन घर में फिर से अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर का एंगल वाला मुद्दा उठा। इस मुद्दे पर बिग बॉस ने घर को अदालत के रूप में तब्दील कर दिया और करण वीर मेहरा को अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का वकील बनाया। उनसे इतर रजत दलाल कशिश कपूर (Kashish Kapoor) के वकील बने। कार्रवाई शुरू होने से पहले सभी कंटेस्टेंट्स को कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा का वीडियो दिखाया गया। वहीं आज के एपिसोड में भी कोर्ट रूम टास्क होगा, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है।

'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर पर उठी उंगलियां

End of Feed