सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर दम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में कंटेस्टेंट्स की गेम भी दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। यहां तक कि बिग बॉस 18 में अब दो लव एंगल भी उभरकर सामने आ रहे हैं। 'बिग बॉस 18' इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शो तक बन चुका है। लेकिन इन सबके बाद भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 'बिग बॉस 18' को मेकर्स इस साल जल्दबाजी में खत्म करने की फिराक में हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 18' की फिनाले की तारीख सामने आ चुकी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: स्प्रे टास्क में निकली घरवालों की भड़ास, कशिश ने चाहत को कहा 'लीच' तो रजत पर भी उठी उंगलियां
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का फिनाले जनवरी, 2025 में हो सकता है। इसके लिए मेकर्स ने 19 जनवरी की तारीख तय की है। हालांकि इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है। साथ ही मेकर्स की ओर से भी फिनाले पर कोई कमेंट नहीं आया है। बता दें कि 'बिग बॉस 17' का फिनाले भी जनवरी में ही हो गया था, क्योंकि उसकी टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि टीआरपी की वजह से इस सीजन को भी जल्द खत्म कर दिया जाएगा।
क्या होने वाला है 'बिग बॉस 18' में खास
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में आज वीकेंड का वार एपिसोड आएगा, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। शो में आज सलमान खान विवियन डीसेना की क्लास लेते दिखाई देंगे। इसके अलावा वह चुम दरांग-करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह की बॉन्डिंग पर भी सवाल खड़े करेंगे।
