Bigg Boss 18: टास्क की आड़ में चाहत ने लिया विवियन डिसेना से बदला, अविनाश मिश्रा को भी मिली टॉर्चर थेरपी

Bigg Boss 18 Time God Task: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। घर में अब जल्द ही टाइम गॉड टास्क शुरू होने वाला है जिसमें सभी मेल कंटेस्टेंट को लड़कियां टॉर्चर करेगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो की के झलक।

Bigg Boss 18 Time God Task: कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 18 में कुछ दिलचस्प नया देखने को नहीं मिल रहा है। दर्शकों के मुताबिक तो यह अब तक का सबसे बोरिंग सीजन है। हर दिन मेकर्स टीआरपी बटोरने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। हालांकि यह सब तरीके अब तक पानी में डूब गए हैं जिससे टीआरपी पर असर पड़ रहा है। इस बीच घर में नया टाइम गॉड को लेकर चुनाव होने वाला है जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया। प्रोमो में देखने को मिला की घर के सभी लड़कों को हसीनाएं टॉर्चर करेंगी।

Bigg Boss 18 Time God Task

विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला की फिर एक बार करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना एक दूजे से भिड़ गए हैं। घर के काम को लेकर विवियन और करण के बीच बहस बाजी हुई। विवियन करण को झूठे बर्तन कहकर बुलाते हैं तो कंटेस्टेंट भी पलट कर उन्हे चमका देने की बात कहते हैं। आगे प्रोमो में टाइम गॉड टास्क की झलक दिखाई गई है जो काफी मजेदार है। घर में विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, तेजिंदर बग्गा और विविन डिसेना को एक पिंजरे में बंद कर दिया गया है।

End of Feed