Bigg Boss 18: फराह खान ने WKW पर ईशा सिंह का चिट्ठा खोल लगाई लताड़, विवियन और अविनाश को कहा 'असिस्टेंट'

Bigg Boss 18 Farah Khan Slams Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में वीकेंड का वार पर फराह खान आएंगी, जो ईशा सिंह की क्लास लगाएंगी और उनके साथ-साथ अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना को भी आड़े हाथों लेंगी।

Bigg Boss 18 Farah Khan Slams Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रोज-रोज धमाके हो रहे हैं। लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां हो रही हैं और लोग एक-दूजे पर उंगलियां उठा रहे हैं। बीते दिन भी 'बिग बॉस 18' में दिग्विजय सिंह राठी की अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और रजत दलाल के साथ लड़ाई हो गई। जिसमें अविनाश मिश्रा और रजत दलाल ने दिग्विजय राठी पर हाथ उठा दिया। हालांकि दर्शक बीते दिन का एपिसोड देख दिग्विजय सिंह राठी का समर्थन कर रहे हैं। वहीं आज वीकेंड का वार में पूरे सप्ताह का हिसाब होता नजर आएगा। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ईशा सिंह (Eisha Singh) से लेकर रजत दलाल की क्लास लगती नजर आई।

End of Feed