Bigg Boss 18 की ये कंटेस्टेंट हुई अस्पताल में भर्ती, अवॉर्ड फंक्शन में जाने से पहले ही लगी बुरी नजर

Bigg Boss 18 Contestant Admitted Hospital: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' फेम एडीन रोज के उपर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है। अवॉर्ड फंक्शन में जाने से पहले ही एडीन को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। खुद एडीन ने अपने साथ हुई इस आपबीती को बताया।

Bigg Boss 18 Contestant Admitted Hospital: कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में नजर आ चुकी एडीन रोज सुर्खियों में बनी रहती है। अपने हॉट लुक्स और तस्वीरों के चलते एडीन रोज इंटरनेट पर बज क्रियेट करती हैं। शो में उन्होंने अदिति मिस्ट्री और यामिनी मल्होत्रा संग वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। इस बीच एडीन रोज की तबीयत बहुत खराब हो गई है जिसके चलते वो अभी अस्पताल में भर्ती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एडीन ने तस्वीर शेयर कर बीमार होने का कारण बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एडीन द्वारा शेयर किया गया पोस्ट।

Bigg Boss 18 Contestant Admitted Hospital

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फेम एडीन रोज (Edin Rose) अस्पताल से तस्वीर शेयर करते हुए लिखती हैं 'नज़र बहुत वास्तविक है। मैं ज़ी अवार्ड्स के लिए तैयार हो रही थी, पहले से ही डिज़ाइनर आउटफिट, हेयर मेकअप ज्वेलरी, पैप्स की प्लानिंग बनाई थी। वो भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने से ठीक एक घंटा पहले। जीवन वास्तव में अप्रत्याशित है, वैसे भी मैं थोड़ी देर के लिए छुट्टी पर जा रहा हूँ, मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखना।' ऐसे में फैंस एडीन के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एडीन का बिग बॉस के घर में सफर काफी छोटा था लेकिन कई हजारों करोड़ों लोगों का दिल जीता।

End of Feed