Bigg Boss 18: चाहत पांडे ने पानी फेंक उड़ाई अविनाश मिश्रा की नींद, अरफीन खान ने पत्नी सारा की पीठ में घोंपा छूरा

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है जो काफी मजेदार है। जहां एक तरफ चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की लड़ाई ने एक नया मोड़ ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ अरफीन खान ने अपनी ही पत्नी सारा को धोखा दिया लेकिन कैसा जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट एक दूजे संग लड़ाई कर दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का फूल डोज देते हुए नजर आ रहे हैं। घर में अविनाश मिश्रा अपनी दादीगिरी से कंटेस्टेंट का जीना दुश्वार कर रहे हैं। इस बीच एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है जिसमें अब 24 घंटे के अंदर एक कंटेस्टेंट घर से बाहर होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ चाहत पांडे ने अविनाश मिश्रा पर पानी फेंक रातों की नींद उड़ा दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 18 Promo

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला कि चाहत पांडे जेल में सोए अविनाश मिश्रा पर पानी फेंक देती है। साथ ही चाहत अविनाश को कहती है कि मेरे पैर कि जूती भी तुझे प्यार ना करें। थूकती हूं मैं तुम पर और तुम जैसे सोच के लड़कों पर। यह देख अविनाश चाहत को गवार का टैग देते हुए कहते हैं कि गवार का मतलब चाहत पांडे है। दोनों के बीच यह घमासान अब लंबे वक्त तक चलने वाला है। इसी के साथ आगे देखने को मिला कि अरफीन खान को भी अविनाश के साथ जेल भेज दिया गया।

End of Feed