Bigg Boss 18: विवियन संग भाईचारा भूल अविनाश मिश्रा ने पीठ में घोंपा छुरा, घर के लाडले का करने चले गेम खत्म

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Nominates Vivian Dsena Makes Housemates Shocked: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में नॉमिनेशन में एक बार फिर से गेम का रुख बदलने वाला है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना को नॉमिनेट करते दिखाई दिये।

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Nominates Vivian Dsena Makes Housemates Shocked: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को पछाड़ने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वहीं आज 'बिग बॉस 18' में नॉमिनेशन की प्रक्रिया होने वाली है, जिसमें एक बार फिर से घरवालों के बीच घमासान छिड़ने वाला है। हैरत की बात तो यह है कि गेम का रुख बदलते ही अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने विवियन डीसेना की पीठ में ही छुरा घोंप दिया। अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख दर्शक भी हैरान रह गए हैं।

'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा ने घोंपा विवियन डीसेना की पीठ में छुरा

End of Feed