Bigg Boss 18 Avinash Mishra Trolls Badly For Nominating Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। "बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को गेम में पछाड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। गेम की खातिर लोगों की दोस्ती भी दांव पर लगनी शुरू हो गई है। हैरत की बात तो यह है कि अब अविनाश मिश्रा ने भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर दिया, जिससे घरवाले तो हैरान हुए ही। साथ ही दर्शकों के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। लेकिन विवियन डीसेना का गेम मुश्किल में डालने के चक्कर में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) खुद ही दर्शकों की नजर में गिर गए। लोगों ने अविनाश मिश्रा को नॉमिनेशन के लिए लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में इन सप्ताह नॉमिनेशन प्रक्रिया में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) नॉमिनेशन में विवियन डीसेना की पीठ में छुरा घोंप देते हैं। वह कहते हैं कि विवियन, करण और मम्मी वाला एंगल खत्म ही नहीं हो रहा है। असल में कोई भी खत्म नहीं करना चाह रहा। अगर विवियन बंद करना चाहे तो वो लोग होने नहीं देते। अविनाश मिश्रा ने भले ही शो में अपनी तरफ से ये कारण दे दिया, लेकिन लोगों को उनकी ये बात जरा भी पसंद नहीं आई।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को लेकर एक यूजर ने लिखा, "अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना का नाम केवल अटेंशन और घटियापन के लिए किया। उसने ये वीकेंड का वार देखा और लगा कि हर चीज करण वीर मेहरा के बारे में है तो इसने फुटेज लेने के लिए विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर दिया। इस बात से अविनाश को सबसे ज्यादा बुरा लगा कि करण वीर मेहरा की तारीफ हो रही है। सीजन का घटिया कंटेस्टेंट।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के अविनाश मिश्रा पर टिप्पणी करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, "अविनाश सच में चीन वाला आसिम रियाज है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अविनाश ने बहुत ही घटिया कारण देकर विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर दिया। हर कोई इस बात से हैरान है कि वो विवियन डीसेना को नॉमिनेट कैसे कर सकता है। विवियन ने बस एक मुस्कान दी।"
