टीवी मसाला

Bigg Boss 18: राजीव अदातिया ने शिल्पा शिरोडकर की उड़ाई खिल्ली, बोले 'साथ निभाना साथिया की 'कोकिला' हैं...."

Bigg Boss 18 Rajiv Adatia and Shilpa Shirodkar: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। बिग बॉस 15 फेम ने आज एक्स पर पोस्ट कर एक तरफ शो की आलोचना की है। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की भी खिल्ली उड़ाई है। चलिए रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Bigg Boss 18 Rajiv Adatia and Shilpa Shirodka

Bigg Boss 18 Rajiv Adatia and Shilpa Shirodkar: सलमान खान और कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस 18 में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा हैं। कंटेस्टेंट ट्रॉफी हासील करने के लिए सारी हदें पार करने में लगे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से शिल्पा शिरोडकर, करन वीर मेहरा और विवियन डीसेना को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। सभी शिल्पा से करण और विवियन के साथ उनके रिश्ते पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस बीच आज बिग बॉस 15 फ़ेम राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक तरफ शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की खिल्ली उड़ाई है। दूसरी तरफ शो की भी आलोचना की है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा "बिग बॉस 18 टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' जैसा हो गया है और 'शिल्पा' Shilpa Shirodkar) जी इसको 'कोकिला' हैं। बहुत बिना बात का ड्रामा दिखाया जा रहा है डेली सोप की तरह।" बता दें कि राजीव अदातिया ने बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था। उसके बाद से वह अक्सर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

राजीव अदातिया के इस पोस्ट पर फैंस ने बहुत से कॉमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा "करण और शिल्पा का ड्रामा महाबोरिंग होता जा रहा है।" दूसरे यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा "ये साथ निभाना साथिया नहीं बल्कि फिल्म 'करण-अर्जुन' का टीवी वर्जन है। एक आने यूजर ने लिखा 'शिल्पा हमेशा इमोशनल कार्ड खेलती है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article