Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा को इस्तेमाल कर रही हैं ईशा सिंह? कंटेस्टेंट की मां ने बताया बेटे का कौन है सच्चा दोस्त

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का शो 'बिग बॉस 18' में फैमली वीक शुरू होने वाला है, ऐसे में अविनाश मिश्रा की माता श्री ने भी घर में कदम रखा। घर में अंदर जाने से पहले अविनाश की मम्मी ने बताया कि कौन उनके बेटे का इस्तेमाल कर रहा है और कौन इसका सच्चा दोस्त है।

Bigg Boss 18: विवादों से लबा लब भरे शो 'बिग बॉस 18' तेजी से अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ट्रॉफी को पाने के लिए घर में मौजूद कंटेस्टेंट एक दूजे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दिन पर दिन मुकाबला और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। इस बीच घर में जल्द ही फैमली वीक शुरू होने वाला है, जिसके चलते कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा की मां घर में एंट्री लेने वाली है। शो में कदम रखने से पहले अविनाश की मम्मी ने बताया कि कैसे ईशा सिंह उनके बेटे को इस्तेमाल कर रही है। वहीं दूसरी तरफ घर में सिर्फ एक कंटेस्टेंट अविनाश का सच्चा दोस्त है।

Bigg Boss 18

एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की मम्मी संगीता जी कहती हैं कि 'वीकेंड का वार पर सलमान जी ने एक अच्छी बात बोली थी कि ईशा मेरे बेटे की सच्ची दोस्त नहीं है। अगर वो उसकी सच्ची दोस्त होती तो ईशा उससे ऐसे सवाल नहीं पूछती लेकिन वो अविनाश को गेम के लिए इस्तेमाल कर रही है। जब भी साथ देने की बारी होती है ईशा पीछे हट रजत के पास चली जाती है। मुझे तो वो अविनाश की सच्ची दोस्त नहीं लगती।'

End of Feed