Bigg Boss 18: दिग्विजय के टाइम गॉड बनते ही बगावत पर उतरे विवियन-अविनाश, करणवीर ने भी तेजिंदर पर बोला धावा

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस 18 का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। प्रोमो में देखने को मिला की दिग्विजय राठी के टाइम गॉड बनते ही विवियन डिसेना और अविनाश मिश्रा ने बगावत शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ करणवीर मेहरा ने तेजिंदर बग्गा पर कई बड़े इल्जाम लगाए।

Bigg Boss 18: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 टीआरपी का राजा बनने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है। इस बार का सीजन टॉप शो से भी बाहर है क्यूंकी दर्शकों के मुताबिक यह एक बोरिंग शो रह गया है। इस दौरान घर में टाइम गॉड को लेकर टास्क हुआ जिसमें पांच कंटेस्टेंट ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, तेजिंदर बग्गा, दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा के बीच मुकाबला हुआ। ऐसे में दिग्विजय राठी ने टाइम गॉड का टास्क जीत लिया जिसके बाद अब घर में बवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में बिग बॉस 18 के मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है जिसमें अविनाश और विवियन दिग्विजय के खिलाफ मोर्चा खोले खड़े हैं।

Bigg Boss Promo

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में अविनाश मिश्रा और विवियन डिसेना दिग्विजय राठी के टाइम गॉड बनने से खुश नहीं है। ऐसे में इन दोनों कंटेस्टेंट ने कसम खाई की जब तक दिग्विजय टाइम गॉड हैं वो घर का एक काम तक नहीं करेंगे। यही देख दिग्विजय ने भी दोनों को खाना देने से मना कर दिया। रसोई में खड़े विवियन के हाथ से दिग्विजय ने खाना तक छीन लिया।

End of Feed