Bigg Boss 18: मेकर्स ने TRP की खातिर कराई अश्नीर ग्रोवर की एंट्री, सलमान खान ने स्टेज पर ही उधेड़ दी बखिया

Bigg Boss 18 Ashneer Grover Makes Entry As Wild Card Contestant: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' की टीआरपी में तड़का लगाने के लिए मेकर्स ने नए कंटेस्टेंट की एंट्री कराई है, जो कि कोई और नहीं बल्कि अश्नीर ग्रोवर हैं। हाल ही में उनसे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।

Bigg Boss 18 Ashneer Grover Makes Entry As Wild Card Contestant: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों को इंप्रेस करने की पूरी-पूरी कोशिश की है। लेकिन लाख मुद्दतों के बाद भी शो की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अभी तक दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है, जो कि दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर हैं। लेकिन टीआरपी के लिए मेकर्स अब एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री कराने वाले हैं जो कि पहले भी टीवी की दुनिया का अहम हिस्सा रह चुके हैं। वह कोई और नहीं बल्कि 'शार्क टैंक इंडिया' के जज रह चुके अश्नीर ग्रोवर हैं।

End of Feed