Bigg Boss 18: टास्क जीतने के लिए एलिस कौशिक ने खेला 'गर्ल कार्ड', हरकतें देख दर्शकों ने लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Trolls For Playing Girl Card: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में बीते दिन टाइम गॉड बनने के लिए टास्क हुआ था। लेकिन टास्क जीतने के लिए एलिस कौशिक ने ऐसी हरकत कर दी, जिसके लिए अब दर्शक उन्हें सोशल मीडिया पर लताड़ रहे हैं।

Bigg Boss 18 Alice Kaushik Trolls For Playing Girl Card: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' की टीआरपी उठाने के लिए मेकर्स जमकर जद्दोजहद कर रहे हैं। यहां तक कि अब 'बिग बॉस 18' में टास्क भी शुरू करा दिया गया है, जिससे गेम में मनोरंजन का स्तर बढ़ सके। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड बनने के लिए टास्क हुआ, जिसमें दो टीम बनाई गई टीम ए और टीम बी। टास्क में टीम को मिट्टी से डेस्क पर कुछ बनाना था, लेकिन दूसरी टीम उन्हें हराने के लिए वो चीज तोड़ सकती थी। इस टास्क में एलिस कौशिक (Alice Kaushik), विवियन डीसेना की टीम में थीं। लेकिन उन्होंने टास्क जीतने के लिए गर्ल कार्ड खेला और उनका ये तरीका लोगों को एक रत्ती पसंद नहीं आया।

End of Feed