टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के एब्स देख मोम की तरह पिघलीं कशिश कपूर, कहा 'ये चाहिए नाश्ते में'...

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के शो बिग बॉस सीजन 18 का एक नया प्रोमो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। घर में अविनाश मिश्रा कशिश कपूर के नए क्रश बने हैं और वो उन्हे नाश्ते में खाना चाहती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो की एक झलक।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान के सबसे चर्चित विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 लोगों का पसंदीदा शो में से एक है। हर सीजन में नए चेहरों के साथ-साथ कलेश और गेम देखने को मिलता है। सालों से चलता आ रहा शो दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो ही जाता है। सीजन 18 के साथ मेकर्स ने फिर एक बार टीवी की दुनिया में वापसी की लेकिन हिट नहीं हो पाए। इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया जिसमें कशिश कपूर अविनाश मिश्रा की बॉडी देख आहें भर्ती हुई नजर आईं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिलेगा कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) शर्टलेस होकर गार्डन एरिया में वर्कआउट कर रहे होते हैं। इस बीच दूर से कशिश कपूर (Kashish Kapoor) शिल्पा शिरडोकर से अविनाश की बॉडी के बारें में बात करते हुए तारीफ करती है। वो ये तक कह देती है कि उसे नाश्ते में पोहा नहीं बल्कि अविनाश मिश्रा का वर्कआउट देखना है और वो भी एक घंटा। कशिश अविनाश की बॉडी को शाम का स्नैक्स तक बता देती है। ऐसे में यह देख लोगों ने अनुमान लगाया कि अविनाश मिश्रा कशिश के क्रश हो गए हैं।

कशिश काफी देर तक अविनाश को वर्क आउट करते हुए देखती हैं और मन ही मन शर्मा ने लगती हैं। बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए चाहत पांडे, सारा अरफीन खान, अरफीन खान और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में तोड़-फोड़ और हाथापाई करने के लिए सारा अरफीन खान को घर से बेघर कर दिया गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article