टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 7 November: डिलीवरी से पहले हुआ रुही का एक्सीडेंट, अभिरा के बच्चे पर भी गिरी संकट की गाज

YRKKH Spoiler 7 November: समृद्धि शुक्ला और गौरव खन्ना स्टारर सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था कि कहानी में 6 महीने का लिप आता है और अभिरा-रुही जल्द ही बच्चा देने वाली हैं। आज 7 नवंबर के एपिसोड में क्या नया संकट आने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 November 2024

YRKKH Spoiler 7 November: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai) में देखने को मिलेगा कि अभिरा बच्चे को महसूस नहीं कर पा रही ऐसे में अरमान उसे अस्पताल ले जाता है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा और रुही के छापे हुए पैरों के निशान वाला कपड़ा खराब हो जाता है। यह अपशगुन देख विद्या और दादी सा पंडित के पास जाती है और पता चलता है कि रुही और अभिरा में से किसी एक को मां बनने का सुख मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ रुही अभिरा और अरमान के नए कमरें में जाती है चीजें देख अपने होने वाले बच्चे से तोलती है लेकिन तभी वहाँ अभिरा पहुंच उसे बाहर निकाल देती है।

अगले दिन मनीष गोएनका हाउस में रुही और अभिरा की गोद भराई की रस्म धूम धाम से मनाता है। इस बीच विद्या और दादी सा के चेहरे के रंग उड़ गए हैं जिसे देख मनीषा और अन्य घरवाले नजरअंदाज नहीं कर पाते। गोद भराई की रस्म में रुही के साथ-साथ विद्या अभिरा को भी आशीर्वाद देती है और उसका ख्याल भी रखती है। फंक्शन में रोहित और अरमान गेम खेलते हैं और सभी परिवार खूब मस्ती करते हैं।

आगे सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि अभिरा रुही से सुलाह करने की कोशिश करती है। इस दौरान अभिरा के पेट में दर्द होने लगता है और सभी घरवाले उसे संभालने लगते हैं लेकिन रुही यह देख जलन के मारे वहाँ से चली जाती है। रुही बहुत तेज गाड़ी चलाती है और अपना कंट्रोल खो बैठती है ऐसे में उसका एक्सीडेंट हो जाता है। प्रोमो में यह बात साफ हो गई है कि अभिरा और रुही में से कोई एक ही बच्चे को जन्म देगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article