Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में अचानक बिगड़ी एलिस कौशिक की तबीयत, अविनाश के चक्कर में आया पैनिक अटैक

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में कंटेस्टेंट के बीच में राशन को लेकर जमकर हंगामा होता है। बिग बॉस ने घरवालों को राशन दिया। लेकिन इसी के साथ अविनाश को घर से बेघर कर दिया। अविनाश के शो से बाहर होने के बाद बिगड़ी एलिस कौशिक की तबीयत।

Bigg Boss 18: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। फैंस के लिए कल का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। अविनशा मिश्रा के एलिमिनेशन से घरवाले शॉक हो जाते हैं। वहीं, अविनाश के बेस्टफ्रेंड ईशा और एलिस इस बात पर यकीन नहीं कर पाते हैं। दोनों अविनाश के साथ शो छोड़ने की जिद्द करते हैं। इतना ही एलिस की तबीयत बिगड़ जाती है। दोस्त के एलिमिनेशन के दौरान एलिस को पैनिक अटैक आता है। ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: खाने के लिए अविनाश ने रुलाए शिल्पा को खून के आंसू, खुद का पेट भरने चलीं चाहत के खिलाफ खुला मोर्चा

Alice Kaushik and Avinash Mishra

Alice Kaushik and Avinash Mishra (credit pic: instagram)

दूसरे हफ्ते में खाने और राशन को लेकर घरवालों के बीच जमकर बहस हुई। घरवालों के विरोध के बाद बिग बॉस ने उन्हें दो में से एक शर्त मानने को कहा। बिग बॉस ने कहा कि घरवालों को आपस में मिलकर दो सदस्यों को जेल की सजा के लिए चुनना होगा। या फिर पिछले हफ्ते नॉंमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक को घर से बेघर करना होगा। घरवाले काफी देर बहस करते हैं लेकिन किसी को जेल में डालने के लिए सहमति नहीं बना पाते हैं।

End of Feed