Bigg Boss 18 Salman Khan To Shoot Weekend Ka War Amid Tension Of Lawrence Bishnoi: टीवी का सबसे धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों खूब सुर्खियों में है। बीते कई वक्त से 'बिग बॉस 18' जंग का मैदान बना हुआ है। कभी खाने पर तो कभी विचारों को लेकर कंटेस्टेंट्स को लड़ते देखा जाता है। दूसरी ओर सलमान खान को लेकर खबर आई थी कि लॉरेंस विश्नोई से मिल रही धमकियों के कारण वह 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार पर नजर नहीं आएंगे। यह तक सुनने में आया था कि सलमान खान (Salman Khan) की जगह फराह खान ले सकती हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि सलमान खान 'बिग बॉस 18' का वीकेंड का वार शूट करने पहुंच चुके हैं।
सलमान खान (Salman Khan) को लेकर 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के फैन पेज बिग बॉस तक ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में बताया गया कि वीकेंड का वार का शूट जल्द ही शुरू होने वाला है। 'वीकेंड का वार' के सिलसिले में बिग बॉस तक ने ट्वीट में लिखा, "वीकेंड का वार' का शूट शुरू होने वाला है और सलमान खान भी सेट पर आ चुके हैं। क्या उम्मीदें हैं आपकी वीकेंड का वार से? क्या अविनाश को उसकी हरकतों के लिए लताड़ा जाएगा। या फिर बाकी घरवालों को डांट पड़ेगी और अविनाश को सलमान खान से समर्थन मिलेगा?" बता दें कि बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद खबर आई थी कि सलमान खान 'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार का शूट बीच में छोड़कर ही चले गए थे।
'बिग बॉस 18' में वीकेंड का वार पर लग सकती है इन कंटेस्टेंट्स की क्लास
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में वीकेंड का वार पर कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लग सकती है। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, चुम दरांग, रजत दलाल और ईशा सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।
