Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 October, 2024: टीवी का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लोगों का खूब दिल जीत रहा है। शो ने बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभिरा रूही के हिस्से की खीर खा लेती है, जिसपर विद्या और मनीषा ड्रामा करने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर अभिरा प्रेग्नेंसी की बात अरमान से छुपाती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में आज ऐसे कई ट्विस्ट आने वाले हैं जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रति एक्साइटमेंट दोगुनी कर देंगे।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा के खीर खाने पर विद्या, मनीषा और रूही ड्रामा करती हैं। लेकिन तभी कियारा और चारू उनका मुंह बंद करा देती हैं। वहीं अभिरा बार-बार सोचती है कि उसे अरमान को सच बताना चाहिए या नहीं। इसी बीच अरमान पुराने जमाने का लुक अपनाकर अभिरा को खुश करने आ जाता है। वो पुराने गाने चलाकर अभिरा के साथ डांस करता है। यहां तक कि अरमान अभिरा के साथ दुबई हनीमून पर जाने की प्लानिंग भी करता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण अभिरा प्लान रद्द करने की कोशिश करती है।
कावेरी का साम्राज्य गिराएगा मनोज
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में मनोरंजन का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि मनोज को प्रतियोगी फर्म में नौकरी मिल जाती है और इसकी जानकारी वो मनीषा को देता है। मनीषा उसे समझाती है कि वो दुश्मन फर्म है, लेकिन मनोज उसकी एक नहीं सुनता। वहीं दूसरी ओर चारू को देखने लड़के वाले आने वाले होते हैं। लेकिन काजल पहले ही अरमान और अभिरा को सबसे दूर रहने के लिए कह देती है।
चारू संग शादी के लिए लड़के वाले रखेंगे
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि लड़के वाले शादी के लिए राजी हो जाएंगे, लेकिन वो शर्त रखेंगे कि चारू आगे काम नहीं करेगी। इसपर अभिरा आपत्ति जाहिर करेगी और उसके चक्कर में घर में फिर से तमाशा होगा।
