Bigg Boss 18 Avinash Mishra Fight With Shilpa Shirodkar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में आए दिन लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। बीते दिन अविनाश मिश्रा को बिग बॉस ने जेल में तो डाला, साथ ही राशन भी उनके कब्जे में दे दिया। इसके बाद अविनाश मिश्रा ने भी लोगों को दाने-दाने के लिए तरसाना शुरू कर दिया। वही हाल आज भी "बिग बॉस 18' में देखने को मिल सकता है। दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शिरोडकर नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिए अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से नॉनवेज की मांग करती नजर आईं। लेकिन अविनाश ने उन्हें खाना देने से साफ इंकार कर दिया।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से नॉनवेज मांगने आती हैं और कहती हैं कि हमें नॉनवेजिटेरियन के लिए नॉनवेज चाहिए। इसपर अविनाश मिश्रा कहते हैं कि नहीं मैम वो नहीं मिल सकता, केवल बेसिक राशन ही मिलेगा। आप वेज भी खाती हैं ना। अविनाश मिश्रा की बात पर शिल्पा जवाब देती हैं कि मैं क्या खाती हूं और क्या नहीं खाती, इससे आपको कोई मतलब नहीं होना चाहिए। वहीं अविनाश मिश्रा जवाब देते हैं, "आप सबके गुडबुक्स में आने की कोशिश करती हैं ना, लेकिन मेरे गुडबुक्स में आप कभी भी नहीं आ पाएंगी।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की बहस यहीं नहीं रुकी। शिल्पा शिरोडकर ने अविनाश मिश्रा पर भड़कते हुए कहा, "मुझे आना भी नहीं है, मैं यहां तुम्हारे लिए नहीं आई हूं।" इसपर अविनाश मिश्रा साफ मना कर देते हैं कि नहीं मिलेगा खाना। अविनाश की बातों से शिल्पा शिरोडकर फूट-फूटकर रोने लगती हैं। वहीं चाहत पांडे अपने हिस्से का खाना बनाने किचन में जाती हैं। लेकिन पहले चुम दरांग उन्हें रोकती हैं और बाद में आकर रजत दलाल भी उनके हाथ से खाना ले जाते हैं।
