Bigg Boss 18: TRP के लिए पहली बार अमीराती शख्स की एंट्री कराएंगे मेकर्स, अब्दु रोजिक से है गहरा रिश्ता

Abdu Rozik Brother Fahad Al Nuaimi To Enter In Bigg Boss 18: टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' की एंट्री होने वाली है। शो को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स अब पहली बार अमीराती शख्स की एंट्री भी कराएंगे। इस मामले पर खुद अब्दु रोजिक ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Abdu Rozik Brother Fahad Al Nuaimi To Enter In Bigg Boss 18: टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' दस्तक देने वाला है। 'बिग बॉस 18' के लिए मेकर्स चुन-चुनकर कंटेस्टेंट्स लाने की फिराक में हैं, जिससे इस बार के सीजन में चार चांद लग सकें। अभी तक निया शर्मा से लेकर धीरज धूपर तक, कई सितारों के नाम 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ चुके हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जिन्होंने 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है। दूसरी तरफ अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 18' को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स अमीराती शख्स की एंट्री कराएंगे, जिसका अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) से भी गहरा रिश्ता है।

'बिग बॉस 18' में कदम रखेंगे फहद अल नुआइमी

End of Feed