टीवी मसाला

Anupamaa: छोटी अनु का किस्सा खत्म कर नए किरदार की एंट्री कराएंगे मेकर्स, 'काजल' के सहारे पार लगाएंगे नैय्या!

Anupamaa New Character To Introduce In Rupali Ganguly Show: रुपाली गांगुली के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद छोटी की कहानी आगे बढ़ेगी। लेकिन बताया जा रहा है कि मेकर्स लीप के बाद नए किरदार की एंट्री कराएंगे।

Image

'अनुपमा' में होगी नए किरदार की एंट्री

Anupamaa New Character To Introduce In Rupali Ganguly Show: रुपाली गांगुली के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद मेकर्स पुराने कलाकारों को बाहर निकाल देंगे और नए सिरे से कहानी शुरू करेंगे। 'अनुपमा' को लेकर ये भी सुनने को मिला था कि सीरियल में छोटी अनु के जरिए कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। लेकिन अब 'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़े सूत्रों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि लीप के बाद सीरियल में नए किरदार की एंट्री होगी, जिसके कंधे पर 'अनुपमा' का भार होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अनुपमा' (Anupamaa) में नए किरदार की एंट्री होने वाली है, जिसका नाम 'काजल' होगा। बताया जा रहा है कि शो में 15 साल के लीप के बाद काजल की एंट्री होगी, जो 'अनुपमा' की कहानी को आगे तक लेकर जाएगी। शो से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए पिंकविला से कहा, "काजल एक मस्तमौला लड़की होगी, लेकिन उसके अंदर ढेर सारे भाव भी छुपे होंगे। मेकर्स ने काजल के लिए एक कहानी तय की हुई है, जिसमें उसके पिता की मौत उसकी मां की गलती की वजह से हो जाती है। ऐसे में काजल हमेशा अपनी मां से बुरा बर्ताव करती है। वो अपनी मां को अपने पिता की मौत का जिम्मेदार मानेगी।"

'अनुपमा' (Anupamaa) के नए किरदार काजल के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "वो अपने पिता के सपने को पूरा करने की कोशिश करेगी। वो ऐसी इंसान है जो गरीबों की मदद करती है। यहां तक कि उसके लिए अमीरों को भी ठग सकती है।" लेकिन सच में 'अनुपमा' में काजल नाम के किरदार की एंट्री हो रही है या नहीं? इसपर कुछ भी आधिकारिक तौर से नहीं कहा जा सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article