टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में एंट्री लेगी Anupama की बिगड़ैल बेटी, अब सलमान खान के घर में चलाएगी कैंची की तरह जबान

Muskan Bamne in Bigg Boss 18: ​बिग बॉस देखने वाले दर्शकों के लिए खबर आ रही है की सलमान खान बिग बॉस 18 के साथ फिर एक बार स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में कन्टेस्टन्ट की लिस्ट में अनुपमा स्टार मुस्कान बामने का नाम भी लगता है शामिल हो गया है। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Muskan Bamne in Bigg Boss 18

Muskan Bamne in Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। फैंस इस नए सीजन का पलके बिछाए इंतजार लार रहे हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो का प्रोमो साझा किया था, जिसमें सलमान खान को देख फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। बता दें की बिग बॉस 18 अगले महीने 6 अकटूबर को कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा। ऐसे में सभी घर में कैद होने वाले कन्टेस्टन्ट का नाम जानने के लिए काफी बेताब हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 में अनुपमा की एक स्टार एंट्री लेने वाली हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रेपोरतबपर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस (Bigg Boss 18) अपने नए सीजन के साथ जल्द ही ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टीवी पर वापिस आ रहा है। इस बीच द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है की अनुपमा की स्टार मुस्कान बामने (Muskan Bamne) को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है और एक्ट्रेस ने शो के लिए हामी भी भर दी है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में मुस्कान बामने के फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

इसके अलावा आपको यह भी बता दें की मुस्कान बामने के अलावा भी बहुत से सितारों को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया जा चुका है। इस लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है के शहजादा धामी, पूजा शर्मा, मैक्सटर्न, दलजीत कौर, डॉली चाय वाला, पद्मिनी कोल्हापुरी, धीरज धूपर, करण मेहरा, शहजादा धामिनी आदि कुछ नाम शामिल है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article