टीवी मसाला

TMKOC के मेकर्स ने Palak Sindhwani को भेजा लीगल नोटिस, कहा "अहम प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है...."

TMKOC Star Palak Sindhwani get legal notice: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी ने शो को अलविदा कह दिया है। लेकिन बता दें की शो के कुछ नियमों का उल्लंघन करने के करण मेकर्स ने एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजा है। आइए देखते हैं।

Image

TMKOC Star Palak Sindhwani get legal notice

TMKOC Star Palak Sindhwani get legal notice: सोनी चैनल का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई सालों दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह टीवी पर लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। लेकिन पिछले कुछ समय से शो से जुड़ी कुछ चौकानें वाली खबरें आ रही हैं। बता दें की 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी ने शो को अलविदा कह दिया है। लेकिन एक्ट्रेस ने जाते-जाते मेकर्स के काले राज से पर्दा उठा दिया है। ऐसे में अब मेकर्स ने पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) को लीगल नोटिस भेजा है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बता दें की रिपोर्ट के मुताबिक नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने आनंद और नाइक के माध्यम से पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इस लीगल नोटिस में कई प्रावधानों के उल्लंघन की बात कही गई है, जिससे चरित्र, शो और निर्माण कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। प्रावधानों के उल्लंघन में मुख्य रूप से पलक सिंधवानी पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने मेकर्स से बिना बातचीत किए किसी थर्ड पार्टी के साथ कॉलेबोरेशन किया। कई चेतावनियों के बावजूद, ये उल्लंघन जारी रहा। जिस वजह से नीला फिल्म प्रोडक्शंस को पलक पर कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ऐसे में पलक ने इस कानूनी नोटिस के जवाब में शो छोड़ने का इरादा जताया है। हालांकि प्रोडक्शन हाउस यहीं नहीं रुके हैं। वह इस मामले को गंभीरता से आगे बढ़ाने और उन्हें और शो को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article