Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। ये हफ्ता मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। एक तरफ जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान (Ayesha Khan) की घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुई। दूसरी तरफ मुनव्वर और मन्नारा (Mannara Chopra) की दोस्ती में दरार पड़ गई है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान मुनव्वर की क्लास लगा रहे हैं।
Bigg Boss 17 promo (credit pic: instagram)
प्रोमो में सलमान कहते हैं, मुनव्वर आपको मन्नारा अजीब वाइब देती हैं। आपका कहना है कि मन्नारा की वजह से आपके और उसके बीच में दूरियां आ गई है। लेकिन ये तो आपकी वजह से है। घर में जब आपका सबसे मुश्किल समय चल रहा था तो सब ने आपका साथ दिया। लेकिन जिस तरह से आपने अंकिता और रिंकू जी को रिस्पेक्ट दिया वैसे आपने मन्नारा को कभी नहीं किया।
सलमान ने लगाई मुनव्वर की क्लास
पिछले कुछ समय से मन्नारा और मुनव्वर के बीच में मन मुटाव चल रहा है। दोनों की घर में बातचीत बंद हो गई है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी मन्नारा और मुनव्वर के बीच में बहस देखने को मिली थी। मन्नारा घर में सबसे ज्यादा मुनव्वर के क्लोज है। वहीं, मुनव्वर भी उन्हें अपना दोस्त कहते हैं। वीकेंड के वार के बाद क्या फिर से होगी दोनों की दोस्ती।
