Bigg Boss 17 Voting Results, BB 17 Finale Voting Trends Today: बिग बॉस 17 का फिनाले आज 28 जनवरी 2023 को होने वाला है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण श्रीकांत माशेट्टी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स बन गए हैं। वोटिंग लाइन अब बंद हो गई हैं। आज दोपहर 12 बजे ही बिग बॉस 17 के फिनाले की वोटिंग लाइन बंद कर दी गई हैं। आज शाम 6 बजे से सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का फिनाले शुरू होने वाला है, जो रात 12 बजे तक चलने वाला है। आज सभी दर्शकों को बिग बॉस 17 का विनर(Big Boss 17 Winner) मिल जाएगा। वोटिंग ट्रेंड में अलग अलग दावे किए जा रहे हैं।
कई जगह अंकिता को सीधा विनर घोषित किया जा रहा है तो कुछ लोग मुनव्वर को वोटिंग ट्रेंड ( Munawar Faruqui Voting trending) में आगे बता रहे हैं। हालांकि वोटिंग लाइन बंद होने के बाद अब ताजा अपडेट पर एक नजर डालते हैं। इसी के साथ ही उन दो कंटेस्टेंट के नामों पर भी नजर डालते हैं जो बॉटम 2 में होने वाले हैं।
BB 17 Voting Results News: कौन होगा सबसे पहले बाहर?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिलहाल वोटिंग ट्रेंड (Voting Line Trends) के अनुसार 48 प्रतिशत वोटों के साथ अंकिता नंबर एक पर हैं और 28 प्रतिशत वोटों के साथ मुनव्वर दूसरे नंबर पर। वहीं अभिषेक कुमार तीसरे नंबर पर। इसी के साथ ही मन्नारा चोपड़ा और अरूण श्रीकांत को आखिरी दो नंबर पर रहने वाले हैं।
