Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा को नाजायज कहने पर एडी ने लगाई Akita Lokhande की क्लास, बोले- ये तो बुलिंग...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2024, 11:34 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच में शुरुआत से ही नहीं बनती हैं। नॉमिनेशन टास्क के बाद अंकिता ने मन्नारा को टारगेट किया। झगड़े के दौरान अंकिता ने पार की सभी हदें। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मन्नारा को नाजायज कहा। सोशल मीडिया पर वीजे एंडी ने अंकिता की क्लास लगाई है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को है। घर में इस समय अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), विक्की जैन (Vicky Jain), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अरुण माशेट्टी, अभिषेक कुमार बचे हुए हैं। मिड वीक एविक्श में आयशा खान घर से बेघर हो गई थी। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के घरवालों से बात की। घरवालों ने बताया कि कौन कहां गलत जा रहा है। मन्नारा की बहन मिताली ने कहा कि उसे टारगेट किया जा रहा है। मैंने लाइव फीड में देखा था कि ईशा, अंकिता और विक्की जैन बेड पर बैठकर मन्नारा को नाजायज कहा था। वो तीनों मिलकर उसका मजाक उड़ा रहे थे।

End of Feed