टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान का फूटा ईशा मालवीय पर गुस्सा, बोले-'तुम झगड़े में इतना पर्सनल क्यों बोलती हो'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2024, 10:48 AM IST

Bigg Boss 17: इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क के बाद ईशा मालवीय और अंकिता लोखंडे ने मन्नारा चोपड़ा को टारगेट किया। नेशनल टेलीविजन पर दोनों ने मन्नारा का जमकर खरी खोटी सुनाई। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने ईशा और अंकिता दोनों की क्लास लगाई। सलमान ने कहा ईशा तो सभी हदें भूल जाती हैं।

Image

Bigg Boss 17 Promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। इस हफ्ते शो का आखिरी वीकेंड का वार था। वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan) के साथ कंटेस्टेंट्स के घरवाले भी शामिल हुए थे। शो के होस्ट सलमान ने घरवालों से बात की। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के घरवालों से पूछा कि कौन कहां गलत जा रहा है। वीकेंड पर अंकिता और विक्की (Ankita Lokhande-Vicky Jain) का झगड़ा लाइमलाइट में रहा। इसके अलावा सलमान ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) की क्लास लगाई। सलमान ने बताया कि ईशा अपने नॉमिनेशन के बाद इतना बौखला गई थी कि वो भूल गई कि नेशनल टेलीविजन पर है।

उन्होंने नॉमिनेशन के बाद मन्नारा चोपड़ा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं सलमान ने अंकिता से भी कहा कि आपने ईशा का साथ दिया और मन्नारा को टारगेट किया।

सलमान ने लगाई ईशा मालवीय की क्लास

सलमान की बातें सुनने के बाद ईशा ने मन्नारा से माफी मांगी। मन्नारा ने उन्हें माफ कर दिया और कहा कि मैं तुझे बार-बार बोल रही थी। ये सब मत बोल नेशनल टेलीविजन पर। वहीं, अंकिता कहती हैं कि मेरी लाइफ में बहुत सारी चीजें है। हमें यहां बस अब और चार दिन रहना है। ईशा अंकिता की बात सुनकर हैरान रह जाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में मिड वीक एविक्शन होगा जिसमें ईशा मालवीय बाहर हो जाएंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। वीकेंड पर अनिल कपूर अपनी फिल्म फाइटर का प्रमोशन करने के लिए पहुंचेंगे। दोनों स्टेज पर जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article