टीवी मसाला

Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट ने खोली अंकिता- विक्की की लड़ाई की पोल, कहा- ये सब नाटक है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2024, 03:01 PM IST

Bigg Boss 17: शो में विक्की और अंकिता अक्सर एक-दूसरे से झगड़ते नजर आते हैं। दोनों की लड़ाई काफी पर्सनल हो जाती हैं। दोनों के झगड़े को कई यूजर्स फेक बता चुके हैं। अब शो के इस कंटेस्टेंट ने दोनोंं के गेम प्लान से पर्दा उठा दिया है। इस कंटेस्टेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Ankita Lokhande-Vicky Jain(credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) का रिश्ता नाजुक मोड़ पर है। शो में दोनों एक- दूसरे लड़ते दिखाई देते हैं। दोनों झगड़े के दौरान एक-दूसरे को तलाक की धमकी देते हैं। घर में दोनों के फाइट को कई यूजर्स फेक बता चुके हैं। लोगों का कहना हैं कि दोनों लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसा करते हैं। अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने दोनों को एक्सपोज कर दिया है।

अभिषेक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिषेक अरुण से कहते हैं कि ये दोनों का प्लान है कि कैसे लड़ाई करना। ये सब नाटक है।

अभिषेक ने खोली विक्की-अंकिता की पोल

अभिषेक ने कहा, मैं बताता हूं ये लोग क्या करते हैं। ये रात को रजाई में माइक उतारकर बात करते हैं और फिर कल की स्ट्रटिजी बनाते हैं। प्लान करते हैं कि मैं ये बोलूंगा तो मैं तेरे से लड़ूंंगा। फिर तू गेम में ऊपर दिखेगी क्योंकि विक्की भाई को पता है कि वो शो तो नहीं जीतेंगे। कम से कम मैं नहीं जीत रहा हूं तो मेरी पत्नी ये शो जीतेगी। अभिषेक की बातों से अरुण भी सहमत नजर आते हैं। अभिषेक के वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा, भाई ने विक्की -अंकिता की गेम को डिकोड कर लिया है। दूसर यूजर ने लिखा, जो खुद कैमरे के लिए सब करता है। वो यहीं सोच सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा, हर कोई अभिषेक नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article