Bigg Boss 17 Mitali Handa Exposes Ankita Lokhande: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिनाले का अब बस एक ही सप्ताह रह गया है, लेकिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का गेम दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। बीते दिन बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स के परिवारवालों ने भी शिरकत की और सबके गेम पर अपनी-अपनी राय रखी। यूं तो चैनल ने पूरा एपिसोड अंकिता और विक्की की शादीशुदा जिंदगी पर भी कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी मिताली हांडा की एक बात ने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की पोल खोल दी। वहीं अब जमाने भर में अंकिता लोखंडे की थू-थू हो रही है।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में देखने को मिला कि मिताली हांडा ने अंकिता लोखंडे द्वारा मन्नारा चोपड़ा को मानसिक रूप से परेशान करने पर आवाज उठाई। मिताली ने कहा कि अंकिता के साथ-साथ आयशा और ईशा ने भी एक प्ले किया था, जिसमें इन्होंने मन्नारा को नाजायज बच्चा कहा था। हालांकि मिताली की बातें सुनने के बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पलट गईं और उन्होंने मन्नारा चोपड़ा की बहन पर तंज कसते हुए कहा, "ये कोई गलत लाइव फीड देखकर आई है।" लेकिन अंकिता लोखंडे इस बात को कहकर खुद ही बुरी तरह फंस गईं।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में मिताली हांडा द्वारा अंकिता लोखंडे की पोल खोले जाने के बाद दर्शकों ने 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस का वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो में वह ईशा मालवीय और आयशा खान के साथ मिलकर मन्नारा चोपड़ा का मजाक उड़ाती दिखीं। एक यूजर ने अंकिता पर तंज कसते हुए कहा, "घिनौनी अंकिता लोखंडे- 'ये आपकी सगी बच्ची है या सौतेली।' लेकिन अब ये कितना झूठ बोल रही है। भाई कितना अंकिता को व्हाइट वॉश करोगे? ये लोखंडे के प्रति नफरत को और बढ़ा देगा।"
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए बिग बॉस तक ने भी ट्वीट किया और लिखा, "ये रहा वो वीडियो, जिसको मिताली हांडा ने हाईलाइट किया था। लेकिन मेकर्स ने इस एपिसोड को अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की छवि बचाने के लिए टेलीकास्ट नहीं किया। अंकिता, विक्की, ईशा और आयशा चोपड़ा परिवार की नक्ल कर रही थीं। अंकिता ने मन्नारा को 'सौतेला' भी कहा।""
