Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में शामिल होंगे विवियन डीसेना, एक्टर की वाइफ ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 29, 2023, 03:48 PM IST

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ऑनएयर होने वाला है। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो रिलीज किए हैं। मेकर्स शो के लिए अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में विवियन डीसेना से लेकर अंकिता लोखंडे तक का नाम शामिल है।

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। इस बार का बिग बॉस 17 काफी अलग होने वाला है। इस बार शो में दिल, दिमाग और दम तीनों का खेल होगा। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं। इन प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। कलर्स टीवी पर बिग बॉस 17 अगले महीने 15 अक्टूबर से ऑनएयर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने शो के लिए विवियन डीसेना को अप्रोच किया है।

मेकर्स ने शो के नए सीजन के लिए एक्टर विवियन डीसेना को अप्रोच किया है। इससे पहले भी मेकर्स एक्टर को शो के लिए अप्रोच कर चुके हैं। एक्टर की वाइफ ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed