Bigg Boss 17: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट की हुई शो से विदाई, अंकिता-अभिषेक का रो-रोकर हुए बुरा हाल

Vicky Jain Eliminated From Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हफ्ते घर से फिनाले वीक में कौन बाहर हुआ है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Vicky Jain Eliminated From Bigg Boss 17: सलमान खान के मसालेदार शो बिग बॉस 17 की फिनाले की घड़ी पास आती जा रही है। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी हाथ में लेने के लिए टक्कर देने में लगे हुए हैं। यही नहीं घर में इस हफ्ते नॉमिनेटेड होने के लिए सभी कंटेस्टेंट एलिमिनटेड हैं। वहीं वोटिंग लाइन्स भी बस कल तक खुली थी। अब टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए घर से कौन बेघर हुआ है।

Vicky Jain Eliminated From Bigg Boss 17

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले वीक में सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे, ऐसे में वोटिंग लाइन्स भी कल शाम तक खुली हुई थी। अब फिनाले से थोड़ी दूर कौन बाहर हुआ हैउसका नाम सुन सभी को शॉक लग गया है। यह और कोई नहीं विक्की जैन (Vicky Jain) बाहर हो गए हैं घर से, ऐसे में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) समेत सभी घरवाले चौंक गए हैं। बता दें की पिछले हफ्ते आयशा खान (Ayesha Khan) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) को कम वोट्स मिलने पर बाहर निकाल दिया गया था।

End of Feed