Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस में ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे की कोल्ड वॉर ने खूब एंटरटेन किया है। टीवी इंडस्ट्री की दो मशहूर एक्ट्रेसेस की लड़ाई ने सभी को बांधे हुआ है। कई बार दोनों के पतियों के बीच महाभारत होते हुए देखा गया है। अब इसी बीच मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दोनों ही आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए उस मजेदार प्रोमो की झलक।
दरअसल बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में नए कप्तान के चुनाव को लेकर एक टास्क रखा गया। ऐसे में घर को दो टीम्स में बांटा गया, साथ ही सभी को पेड़ से सेब चुराने है। जिसकी बास्केट में सबसे ज्यादा सेब होंगे वो इस गेम का विजेता होगा। लेकिन ट्विस्ट तब आता है की ऐश्वर्या और अंकिता को एक दूसरे के सेब का निरक्षण करना होगा। वीडियो में देखा गया की कैसे ऐश्वर्या ने अंकिता की टीम के सेब को रिजेक्ट कर दिया।
ऐसे में विक्की जैन अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को कानों में कहते हैं की वो भी ऐश्वर्या की टीम के सभी सेब को रिजेक्ट कर दें। अंकिता ने ऐश्वर्या से बदला लेने के लिए वो ही खेल खेला। सभी घरवाले अंकिता लोखंडे पर चीटिंग करने का आरोप लगाते हैं।
