Bigg Boss 17: फिनाले के करीब आकर इन 2 कंटेस्टेंट्स का कटा पत्ता, विनर बनाने का टूटा सपना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 19, 2024, 07:38 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो के फिनाले एपिसोड को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस हफ्ते मिड एविक्शन में दो कंटेस्टेंट्स बाहर हो सकते हैं। फिनाले के इतने करीब आकर इन कंटेस्टेंट्स का सपना टूट जाएगा।

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), विक्की जैन (Vicky Jain), आयशा खान (Ayesha Khan) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेशन टास्क के बाद से 4 सदस्यों बौखलाएं हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में विक्की जैन और आयशा खान मिड विक एविकशन में निकल सकते हैं।

मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। विक्की को घर का स्ट्रांग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। वो शुरुआत से ही अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शो में विक्की को फैंस ने मास्टर माइंड का टैग दिया है। विक्की के जाने के बाद अंकिता को काफी अकेल महसूस करेंगी।

End of Feed