Sheezan Khan in Bigg Boss 17: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता शीजान खान (Sheezan Khan) ने इस साल रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) में लिया था। इस शो में शीजान खान के स्टंट्स देख फैन्स भी इम्प्रेस हो गए थे। बीते वीकेंड पर शीजान खान को शो में स्टंट ना परफॉर्म कर पाने की वजह से उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 13' से बाहर कर दिया गया। इस शो से बाहर होने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शीजान खान इस साल सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में हिस्सा ले सकते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' की शुरुआत इसी अक्टूबर में हो सकती है। इस बार शो में सिंगल्स वर्सेज कपल्स की थीम होगी। हाल ही शो का फर्स्ट प्रोमो भी मेकर्स ने जारी किया है। सुनने में आ रहा है कि शीजान खान जल्द ही 'बिग बॉस 17' में नजर आ सकते हैं। टेली टॉक इंडियन से बात करते हुए जब शीजान खान से शो में हिस्सा लेने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि वो एक्टिंग पर फोकस करना चाहते हैं। उन्होंने शो में हिस्सा लेने के सवाल का जवाब सही तरह से नहीं दिया।
बता दें मेकर्स ने 'बिग बॉस 17' के घर में कैद होने के लिए जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, मोनिका भदोरिया, मनीषा रानी, पूजा भट्ट, सुमेध मुदगलकर, मल्लिका सिंह और अरिजीत तनेजा जैसे कई सेलेब्स से बात की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे भी अपने पति के साथ शो में दाखिल हो सकती हैं।
