Bigg Boss 17 Update: सलमान खान (Salman Khan) के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही टीवी की दुनिया में दस्तक देगा। ऐसे में मेकर्स कंटेस्टेंट्स को ढूंढने में एड़ी छोटी का जोर लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की शो में मेकर्स जोड़ी वर्सेज सिंगल का थीम रख रहे हैं। जिसमें टीवी और बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियां और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके सदस्य आपस में भिड़ेंगे। अब हाल ही में शो को लेकर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने घर में आने को लेकर खबरों पर रियेक्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की ये पूरा मामला है क्या।
Bigg Boss 17 Update: सचिन के प्यार में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने हाल ही में अपने बिग बॉस 17 में आने को लेकर फैल रही खबरों पर बयान दे दिया है। दरअसल कहा जा रहा है की इस बार सलमान खान के शो में सीमा हैदर भी नजर आ सकती हैं।
अपने प्यार सचिन के लिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सचिन और सीमा की लव स्टोरी हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान में काफी मशहूर हो रही है। ऐसे में कुछ दिन पहले खबर आई थी की बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के मेकर्स ने सीमा हैदर को घर में आने के लिए अप्रोच किया है। इस न्यूज के बाहर आने के बाद हर कोई सीमा का जवाब सुनना चाहता था। अब कुछ ही समय पहले इन अटकलों के बीच सीमा हैदर ने बताया की वो बिग बॉस 17 में नहीं आएंगी और अगर वो आगे समय में आना चाहेंगी तो जरूर बता देंगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया की बिग बॉस के अलावा उन्हें दी कपिल शर्मा शो से भी ऑफर आया था। कहा जा रहा है की सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी और फिल्म भी बन रही है जिसका नाम है 'कराची टू नॉएडा।
