Bigg Boss 17 Finale Date: इस दिन होगा 'बिग बॉस 17' का फिनाले, सलमान के शो को एक्सटेंशन नहीं मिलने पर यूजर्स बोले- फ्लॉप सीजन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2023, 12:31 PM IST

Bigg Boss 17 Finale Date: बिग बॉस 17 को ऑन एयर हुए 67 दिन हो गए है। फैंस को उम्मीद थी कि शो को एक्सटेंशन मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शो के फिनाले की डेट रिवील हो गई है। 5 सीजन के बाद पहली बार हुआ है जब शो को एक हफ्ते का भी एक्सटेंशन नहीं मिला है।

Bigg Boss 17 Finale Date: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस की अपनी फैन फॉलोइंग है। इस शो के 17वें सीजन में टीवी के पॉपुलर कपल्स से लेकर यूट्यूब के पॉपुलर फेसेस ने हिस्सा लिया। ये शो अक्टूबर महीन में ऑन एयर हुआ था। शो को ऑनएयर हुए 67 दिन हो गए है। मेकर्स ने इस शो के फिनाले का खुलासा कर दिया है। शो का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। शो अपने 15वें हफ्ते में खत्म हो जाएगा। फैंस को उम्मीद थी कि शो को एक्सटेंशन मिल सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस खबर को जानने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed