Bigg Boss 17: समर्थ को थप्पड़ मारकर ऑडियंस के हीरो बने अभिषेक कुमार, सलमान ने बताया फैंस का नजरिया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 7, 2024, 10:47 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अभिषेक कुमार ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया था जिस वजह से उन्हें घर से एलिमिनेट कर दिया था। वीकेंड का वार पर सलमान ने अभिषेक और समर्थ की फाइट को लेकर बात की।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में वीकेंड का वार पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शो के होस्ट सलमान खान ने ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के झगड़े पर बात की। उन्होंने सभी घरवालों को समझाया कि समर्थ ने जिस लेवल तक पोक किया था उस पर किसी का भी हाथ उठ जाएगा। इतना ही सलमान ने अंकिता लोखंडे से भी कहा कि आपने अभिषेक को क्यों एविक्ट किया जब पोकिंग दोनों की तरफ से थी। सलमान ने घरवालों को समझाया कि अभिषेक और समर्थ की फाइट में कौन हीरो लगा था और कौन विलेन?

उन्होंने कहा कि ये ठीक वैसे ही लग रहा था जब विलेन हीरो को फाइट में मारता है। हीरो मार खा रहा होता है और बाद में पलट कर विलेन को फाइट देता है। ऑडियंस खूब सीटियां बजाती है। वीकेंड पर सलमान ने सभी घरवालों से वोट लिया कि कौन कौन चाहता है कि अभिषेक वापस आए। ईशा और समर्थ अपने पर्सनल कारण की वजह से अभिषेक के खिलाफ वोटकरते हैं। वोटिंग में ज्यादातर घरवालों ने अभिषेक को सपोर्ट किया।

End of Feed